उरई, जनवरी 2 -- उरई। गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में बनाई जा रही पेयजल टंकी को लेकर कालेज के छात्र, छात्राओं ने नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार को उन्होंने जलनिगम और नगर पालिका के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। छात्र, छात्राओं ने कहा कि यह टंकी बनने से खेल मैदान पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। शहर में गिने चुने खेल मैदान बचे हैं। उनको भी इस तरह की परियोजनाओं के माध्यम से बर्बाद किया जा रहा है,जो किसी सूरत में ठीक नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टंकी का निर्माण किसी दूसरी जगह पर कराया जाए, इससे खेल मैदान सुरक्षित बना रहें। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य के अलावा शिक्षकों ने भी छात्र, छात्राओं के साथ आवाज बुलंद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.