खेल मैदान में गाड़ी चलाने पर विवाद, बॉल से टूटा शीशा
बदायूं, अप्रैल 12 -- बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एसके इंटर कॉलेज के मैदान में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब खेल रहे बच्चों की बॉल से एक कार का शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि एक महिला पुलिस लिखी गाड़ी में बैठकर मैदान के अंदर वाहन चलाना सीख रही थी, तभी खेल के दौरान गेंद लगने से कार का पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार सवार ने मैदान में खेल रहे बच्चों से शीशा टूटने का मुआवजा मांगा और पुलिस बुलाने की बात कहकर दबाव बनाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के समय इस मैदान में बड़ी संख्या में बच्चे खेलने आते हैं। ऐसे में मैदान के भीतर वाहन चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई और भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.