बिजनौर, जनवरी 22 -- बिजनौर। दारानगर गंज क्षेत्र के सैकड़ों युवा गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपकर वन विभाग द्वारा ध्वस्त किए जा रहे खेल मैदान को सुरक्षित रखने की मांग की। युवाओं का कहना है कि यह मैदान क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए खेलकूद और शारीरिक विकास का एकमात्र साधन है, जिसे नष्ट किया जा रहा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे युवा शुभम, विकास कुमार, अर्जुन सिंह, पोकर, फरहत, सागवान, रोहित देवल ने बताया कि निजामतपुरा गंज के समीप गंगा किनारे स्थित यह खेल मैदान आसपास के छह गांवों निजामतपुरा गंज, दारानगर गंज, जहानाबाद, चंदनपुर, फरीदपुर, भोगपुर और खड़कपुर के बच्चों व युवाओं द्वारा वर्षों से उपयोग में लाया जा रहा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवक-युवतियां खेल अभ्यास और दौड़-व्यायाम करते हैं। युवाओं ने आरोप लगाया कि हा...