वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक इंटर कॉलेज में खेल मैदान पर गोली लगने के चलते 11 वीं के छात्र की मौत के बाद भीड़ का गुस्सा भड़क गया है। लोगों ने उसी क्षेत्र में रहने वाले एक लड़के पर इसका आरोप लगाते हुए मारे गए छात्र का शव रखकर उसके घर पर धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी तो फरार हो गया लेकिन भीड़ का गुस्सा उसकी मां पर फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी की मां को बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान किसी ने महिला की साड़ी भी खींचने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने महिला को किसी तरह बचाकर जीप में बिठा लिया। पुलिस महिला को वहां से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की कोशिश कर रही थी लेकिन गुस्साई भीड़ में से कुछ लोग पुलिस की गाड़ी के सामने जमीन पर लेट गए। लोग आरोपी के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.