खेल मैदान पर अतिक्रमण, खिलाड़ियों में नाराजगी
बलरामपुर, मई 27 -- तुलसीपुर। स्थानीय स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मुर्गा और मछली विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर खुलेआम व्यवसाय किया जा रहा है। इससे खेल गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है और खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेल प्रेमियों ने कई बार नगर पंचायत प्रशासन और एसडीएम से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की उदासीनता से लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र अतिक्रमण हटाने और मैदान को मुक्त कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- खेल मैदान के पास अंधेरा, चोरी का बढ़ा खतरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.