कुशीनगर, अप्रैल 23 -- पिपरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद।विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम सभा लीलाधर छपरा में खेल मैदान के गेट पर लगे शिलापट्ट पर ग्राम प्रधान द्वारा अपना और अपने पिता का नाम लिखवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद प्रधान को शिलापट्ट हटवाना पड़ा।ग्राम सभा में खेल मैदान की बाउंड्रीवाल बनने के बाद गेट लगाया गया था। इसी गेट पर ग्राम प्रधान ने बिना किसी प्रस्ताव के अपने मनमर्जी से गेट का नाम और नीचे अपना व अपने पिता का नाम बड़े अक्षरों में शिलापट्ट पर लिखवा दिया। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो गांव में विरोध शुरू हो गया और मामला तूल पकड़ने लगा। यह भी पढ़ें- प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव के लिए मत विभाजन के लिए दिया आवेदन स्थिति विवाद तक पहुंचने के कगार पर थी। गांव के संभ्रांत लोगों ने प्रधान से इस बारे मे...