बाराबंकी, फरवरी 9 -- कोठी। सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र के बम्भौरालोदी में मनरेगा से निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप खेल मैदान का सोमवार ब्लाक प्रमुख आरती रावत, बीडीओ सिद्धौर पूजा सिंह व सचिव जनार्दन चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया। जहां ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुईं। जिसमे वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कोठी टीम ने जीत हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता में कैसरगंज टीम विजेता बनी और कुतुबापुर टीम उपविजेता रही। वही 100 मीटर दौड़ में मनीष ने प्रथम, ओमकार द्वितीय और आकाश सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बीडीओ पूजा सिंह मुताबिक करीब 25 लाख रुपये की लागत से ब्लाक क्षेत्र के सबसे बड़ा खेल मैदान है। खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...