आरा, दिसम्बर 11 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को अगियांव विधानसभा के विधायक महेश पासवान की ओर से जनसुनवाई का आयोजन किया गया। चरपोखरी अमोरजा बाजार से अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद फुटपाथी दुकानदारों की ओर से नये स्थान के लिए मांग रखी गई। वहीं चरपोखरी खेल मैदान में नये भवन के निर्माण को लेकर खिलाड़ियों की ओर से विधायक से शिकायत की गई। इसके बाद विधायक और पीरो एसडीओ की ओर से भूमि के चयन के लिए प्रखंड प्रांगण में खाली जमीन का जायजा लिया। इसके बाद विधायक ने नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन का निर्माण खेल मैदान की भूमि में नहीं होने देने का आश्वासन दिया। फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा जीविका मार्ट वहीं फुटपाथी दुकानदारों को जल्द से जीविका मार्ट के निर्माण का आश्वासन पीरो एसडीओ की ओर से दिया गया। मौके...