खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का प्रयास
रिषिकेष, जून 11 -- तेलीवाला क्षेत्र में खेल मैदान की भूमि पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। स्थानीय सभासद ने खनन सामग्री डालकर मैदान की घेराबंदी किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम और नगर पालिका प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। सभासद रियासत अली ने एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल को ज्ञापन सौंपकर खेल मैदान की भूमि का सीमांकन कराने और उसे सार्वजनिक संपत्ति घोषित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि करीब 12 बीघा क्षेत्रफल वाला यह मैदान वर्षों से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं की खेल गतिविधियों का केंद्र रहा है। कुछ समय पूर्व नगरपालिका प्रशासन की ओर से भूमि पर पौधे रोपे गए थे, जिसे आसामाजिक तत्वों ने जला दिया है। आरोप लगाया कि प्लांटेशन को नुकसान पहुंचाकर सुनियोजित तरीके से मैदान कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहम्मद अकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.