कटिहार, मार्च 10 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र मुख्यमंत्री आगमन को लेकर जनसभा स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य में गड्ढे की भराई खेल के मैदान को काटकर किये जाने को लेकर एक घंटा हाई वोल्टेज ड्रामा पदाधिकारी एवं ग्रामीणों के बीच चलता रहा। भाकपा माले नेता पप्पू कुमार राय एवं ग्रामीणों ने जमकर मिट्टी काटने का विरोध किया। जेसीबी मशीन से काट रहे मिट्टी को रोके जाने पर बीडीओ,अंचलाधिकारी, बीपीआरओ सहित कई विभागों के पदाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर कहा कि मिट्टी काटा नहीं जा रहा है। जनसभा स्थल को प्लेन किया जा रहा है। जिस पर ग्रामीणों का जमकर विरोध हुआ। बीडीओ ने प्राणपुर थाना अध्यक्ष को बुलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। किंतु ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष की एक नहीं सुनी। ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। आखिरकार थानाध्यक्ष ने बीडीओ से कहा कि मैदान का मिट्टी काटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.