मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को विभिन्न विकास योजनाओं, मनरेगा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहयोग शिविर, राजस्व एवं पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मनरेगा से बन रहे खेल मैदानों की धीमी प्रगति पर पांच प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों (पीओ) से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया। इनमें मुशहरी, मीनापुर, पारू, मोतीपुर एवं कांटी के पीओ शामिल हैं।

खेल मैदानों की समीक्षा डीएम ने कहा कि जिले में खेल को बढ़ावा देने वाली यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कहा कि केवल खेल मैदान ही नहीं बाकी की अन्य विकास और जन कल्याणकारी योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उनको बताया गया कि कुल 373 पंचायतों में ...