गंगापार, फरवरी 23 -- ग्राम पंचायत मदनपुर, शंकरगढ़ में सोमवार को खेल मैदान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रामीण हाट एवं अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण विधायक फूलपुर दीपक पटेल व बारा विधायक बारा डॉ वाचस्पति ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज हर्षिका सिंह भी मौजूद रहीं। विधायक फूलपुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। खेल मैदान और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, वहीं ग्रामीण हाट किसानों और स्थानीय व्यापारियों के लिए आर्थिक मजबूती का माध्यम बनेगा। अन्नपूर्णा भवन सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश के समग्र विकास की नींव है। विधायक बारा डा वाचस्पति ने कहा कि ग्राम पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.