गोपालगंज, जनवरी 24 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा योजना के तहत प्रखंड की नौ पंचायतों में लगभग 89 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित खेल मैदानों के रखरखाव को लेकर शनिवार को अधिकारियों की टीम ने सभी पंचायतों में पहुंच कर खेल मैदानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खेल मैदान की स्थिति, समतलीकरण, खेल सामग्री तथा उपयोगिता की जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन व कर्मियों को खेल मैदान के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि छात्र-छात्राओं को खेलकूद के लिए सुरक्षित और बेहतर सुविधा मिल सके। टीम में बीडीओ विनित कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार झा, जी रामजी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. आफताब आलम, जी राम जी के पीटीए भोला यादव, मनोरंजन कुमार, मो. असद,पंचायत रोजगार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.