खेल में हुआ विवाद, कुदाल से हमला कर किया घायल
बलिया, अप्रैल 17 -- बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में बुधवार को खेल के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन भाईयों को लाठी-डंडा और कुदाल से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने बचाने पहुंचे युवक के दो अन्य भाईयों को भी घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मधुबनी निवासी राजदेव यादव ने पुलिस को बताया है कि मेरा पुत्र 22 वर्षीय अरुण यादव वालीबाल खेलने गया था। खेल के दौरान ही सोनू यादव, उसके भाई अंकित यादव से विवाद हो गया। खेलने के बाद कर घर लौटते समय रास्ते में सोनू, अंकित के साथ ही उसके पिता ध्रुप यादव अथा एक अन्य अमन यादव ने रास्ते में घेर लिया तथा हमला कर घायल कर दिया। इस घटना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.