गाजीपुर, अप्रैल 4 -- दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के कूसी गांव निवासी रविन्द्र कुमार तिवारी ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लड़के ककरही पोखरा के दक्षिण स्थित खुले मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे, जिसमें उनका पुत्र हरिओम तिवारी भी शामिल था। खेल समाप्त होने के बाद बच्चे मोबाइल पर गेम खेलने लगे। इसी दौरान गेम में हारने पर पंकज राजभर के ऊपर उनके बेटे ने ताली बजा दी। इस बात से नाराज होकर पंकज राजभर ने गाली-गलौज करते हुए स्टंप से हरिओम तिवारी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। घटना में हरिओम के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...