रांची, जुलाई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्पोर्ट्स पोर्टल शुरू कर दिया है। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को सूचित किया है कि इच्छुक छात्र-छात्राओं का पंजीकरण और आवेदन अब ऑनलाइन किया जा सकता है, जिसकी अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है। इस वर्ष आवेदन के लिए कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा और खेल प्रतियोगिताएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। सीबीएसई की सिटी को-ऑर्डिनेटर सह डीपीएस रांची की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने बताया कि संशोधित तिथियां और स्पोर्ट्स कैलेंडर पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने स्कूलों और प्रतिभागियों को सलाह दी है कि वे यात्रा टिकट बुक करने से पहले मेजबान स्कूल से तारीखों की पुष्टि जरूर कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...