खेल मात्र शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन नहीं, धैर्य-परिश्रम का प्रतीक
मेरठ, नवम्बर 18 -- खेल मात्र शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर परिश्रम का प्रतीक है। खेल के मैदान में मिलने वाली जीत जहां आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है वहीं हार भी जीवन में संघर्ष करने और अपनी कमियां सुधारने की सीख देती है। प्रतिभागी मेहनत, सकारात्मक सोच और खेल भावना के साथ खेलें। सुभारती विवि में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की आर्म रेसलिंग (महिला-पुरुष) चैंपियनशिप के शुभारंभ में यह बात अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी संजीव बालियान ने कही। विद्यार्थियों ने शिव-गणेश वंदना और राधा-कृष्ण रास नृत्य की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न विवि के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।सुभारती विवि की कुलाधिपति डॉ.स्तुति नारायण कक्कड़ ने कहा कि खेल युवाओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.