खेल महोत्सव में बोकारो जिला बैडमिंटन टीम बनी उपविजेता
बोकारो, सितम्बर 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव में बोकारो जिला बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के सिंगल्स इवेंट में बोकारो की खिलाड़ी कुमारी अनीशा पात्रा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, डबल्स इवेंट में अनीशा पात्रा और आसवा कृशु की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बोकारो जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. आरए खान ने टीम कोच अभिमन्यु कुमार सहित दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.