मिर्जापुर, जनवरी 20 -- मिर्जापुर। भिस्कुरी पहाड़ी स्थित स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बालक/बालिका जेवलिन एवं डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने खेला कला का उम्दा प्रदर्शन के बल पर प्रतियोगिता ही नहीं दर्शकों का दिल भी जीत लिया। सब जूनियर बालक जेवलिन थ्रो में सत्यम प्रथम,आदर्श उपाध्याय द्वितीय,आकाश तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में अक्षय कुमार प्रथम स्थान के विजेता घोषित किए गए। सब जूनियर बालक डिस्कस में सत्यम प्रथम, आकाश द्वितीय,अनूप कुमार तृतीय, जूनियर में आदर्श उपाध्याय प्रथम रहे। जेवेलिन बालिका सब जूनियर में शालू बिंद प्रथम, रिशापाल द्वितीय,जूनियर में सोनी बिंद,अमृता कुमारी व नीलम साहनी क्रमश:प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय रहीं। सब जूनियर डिस्कस में कनिका ...