वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, संवाददाता। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव के अंतिम दिन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। चार दिनों में विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धा कराई गई। इंटर यूनिवर्सिटी और इंटर कॉलेज मैचों का भी आयोजन किया गया। इनमें डीएवी पीजी कॉलेज के तनिष्क द्विवेदी ने प्रथम, आकाश कुमार मौर्य ने द्वितीय और महिला महाविद्यालय की स्वाति कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव और प्रबंधक उमा भट्टाचार्या ने विजेताओं की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार, डॉ. रामप्रसाद सोनकर, डॉ. आशीष कुमार सोनकर, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार राय, डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. पूर्णिमा की खास मौजूदगी रही।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.