प्रयागराज, फरवरी 3 -- गोहरी स्थित बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डायरेक्टर रंजीत सिंह ने मशाल जलाकर उद्घाटन किया। चारों हाउस रेड, ब्लू, ग्रीन, यलो ने मार्च पास्ट किया। पहले दिन नर्सरी के बच्चों ने फ्रॉग रेस, बैग रेस, सैक रेस और प्राइमरी के बच्चों ने टग ऑफ द वार, गणित रेस, रिले रेस, 200 मीटर दौड़, इसी तरह जूनियर सेक्शन के बच्चों ने 200 मीटर दौड़, बैडमिंटन, वॉलीबाल, टग ऑफ द वार में भाग लिया। सीनियर सेक्शन के बच्चों ने गणित दौड़, 200 मीटर दौड़ आदि खेलों में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अलका श्रीवास्तव, अर्चना जायसवाल, मोहम्मद नूर, क्रीड़ा प्रशिक्षक शुभदा आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.