नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा। सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में सोमवार को खेल महोत्सव-प्लेग्राउंड द पावरहाउस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान एलकेजी के विद्यार्थियों के आकर्षक मार्च पास्ट ने अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों ने योग संतुलन और डम्बल टीम प्रस्तुति से अनुशासन का परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सहायक हैं। कार्यक्रम में शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...