विकासनगर, अक्टूबर 1 -- सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी-खेल महाकुंभ 2026 में शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, कांस्य और रजत पदक सहित टीम स्पर्धा में भी उपलब्धि हासिल की। कक्षा 11वीं के नरुन शर्मा ने मुर्गा झपट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं कक्षा 9वीं के रवि कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। कक्षा 8वीं के यश नेगी ने 60 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। अंडर-14 बालक खो-खो प्रतियोगिता में भी शिवालिक एकेडमी की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़...