रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खेल महाकुंभ-2026 के तहत विधानसभा क्षेत्र स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में बिगवाड़ा और नारायणपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद और वॉलीबॉल समेत कई मुकाबले हुए। बालक वर्ग की विभिन्न आयु श्रेणियों में दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किए। अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में नारायणपुर के खिलाड़ी ने प्रथम और बिगवाड़ा के खिलाड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में बिगवाड़ा की टीम प्रथम रही। अंडर-14 की अन्य स्पर्धाओं में भी बिगवाड़ा और नारायणपुर के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। अंडर-19 एथलेटिक्स की 500 मीटर दौड़ में बिगवाड़ा के अमन कुमार प्रथम रहे। ...