खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेता पुरस्कृत
रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के तहत विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित किया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, वॉलीबॉल समेत विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका अंडर-14 लंबी कूद में बिगवाड़ा की तृप्ति आनंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में नारायणपुर की निशा ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग की अंडर-14 और अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में आरएएन स्कूल की टीम विजेता रही। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि खेल महाकुंभ स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रामपुर भाऊवाला के खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.