खेल महाकुंभ के लिए 9 से 14 अक्तूबर तक होंगे ट्रायल
फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के खिलाड़ियों के चयन के लिए विभिन्न खेलों में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी एवं हॉकी प्रशिक्षक निरेश यादव ने बताया कि जिले के खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर ट्रायल में भाग ले सकते हैं। हॉकी, एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, जिम्नास्टिक्स, शूटिंग और वॉलीबॉल के ट्रायल नौ अक्तूबर को होंगे। हॉकी के लड़के और लड़कियों के ट्रायल शाम चार बजे सेक्टर-12 खेल परिसर के हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर होंगे। एथलेटिक्स के ट्रायल सुबह आठ बजे एथलेटिक्स ट्रैक, कबड्डी के शाम चार बजे खेल परिसर, कुश्ती के सुबह आठ बजे कुश्ती हॉल और जिम्नास्टिक्स के सुबह नौ बजे इंडोर स्टेडियम में होंगे। शूटिंग के ट्रायल सुबह नौ बजे शूटिंग रेंज तथा वॉलीबॉल के शाम चार बजे सत्युग दर्शन विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.