हरिद्वार, अगस्त 6 -- खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने 10 अगस्त से हरकी पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर तक प्रस्तावित विशेष ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा की जानकारी दी। संत समाज ने इस पहल का समर्थन करते हुए यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में आयोजित भेंट कार्यक्रम के दौरान श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने खेल मंत्री का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: हापुड़ के गौरव की कहानी; एक पैर से कर रहे कांवड़ यात्रा, बताई अपनी मन्नत उन्हें मां दुर्गा की प्रतिमा और तलवार भेंट कर शुभाशीष भी...