खेल मंत्री ने शम्स आलम को दी बधाई
मधुबनी, सितम्बर 19 -- बिस्फी। बिस्फी के रथौंस के अंतराष्ट्रीय पैरा स्वीमर शम्स आलम शेख को खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बधाई दी है। अपने संदेश में श्रेयसी सिंह ने कहा कि आपने कड़ी मेहनत व अदम्य साहस के बल पर पारा एथलीट के रूप में बिहार का मान बढाया है। एशियन पारा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने व अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको शुभकामनाएं। गौरतलब है कि शम्स आलम शेख को लगातार तीसरी बार पारा एशियन गेम्स में स्वीमर के रूप में चयन किया गया है। एशियन गेम की मेजबानी जापान कर रहा है। यह भी पढ़ें- नागोया में एशियाई खेलों का हुआ आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत बने ध्वजवाहक यह भी पढ़ें- एशियाड में अमेठी के सलमान खान दिखाएंगे नौकायन का दम यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स के साथ हुई दिक्कतों का जिम्मेदार कौन?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.