खेल मंत्री ने परिवार को सौंपा सहायता राशि का चेक
जौनपुर, मई 23 -- जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंजाकला ब्लॉक के खम्मौर गांव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम प्रधान डॉ. राम जनम यादव के परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव शुक्रवार को प्रधान के घर पहुंचे और उनकी पत्नी गीता को पंचायत कल्याण कोष से 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मंत्री ने आपदा प्रभावित को दिया 4 लाख का चेक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.