खेल मंत्री ने जानकी इंडोर स्टेडियम व राज्य एकलव्य कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र का लिया जायजा
सीतामढ़ी, जून 3 -- खेल मंत्री ने जानकी इंडोर स्टेडियम व राज्य एकलव्य कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र का लिया जायजा सीतामढ़ी। राज्य सरकार के खेल मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने मंगलवार को जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी इंडोर स्टेडियम व कमला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में संचालित राज्य एकलव्य बालिका कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जानकी इंडोर स्टेडियम में आवश्यक संसाधन लाइट, पंखा उपलब्ध नहीं रहने व परिसर में गंदगी पाए जाने पर असंतोष व्यक्त की। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की। मौके पर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सतीश कुमार ने मंत्री को मांग पत्र का ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने जानकी इंडोर स्टेडियम में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वसन देते हुए जिला खेल अधिकारी मो. इस्लाम को आवश्यक दिशानिर्देश दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.