खेल मंत्री ने आयुष के पर्यावरणीय कार्यों को सराहा, प्रशंसा पत्र दिया
लखनऊ, जुलाई 2 -- लखनऊ। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिश चन्द्र यादव ने आयुष वर्मा के सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों की सराहना की है। मंत्री ने प्रशंसा-पत्र दिया। महिला सशक्तीकरण, स्थानीय रोजगार सृजन एवं सतत विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। प्रशंसा-पत्र में मंत्री ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित युवाओं के प्रयास प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आयुष वर्मा भविष्य में भी जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को उसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे तथा अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। आयुष वर्मा पिछले कई वर्षों से युवा जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जल एवं जैव विविधता संरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.