बांका, अक्टूबर 7 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। खेल एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बांका के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को आरएमके इन्टर स्कूल के ऐतिहासिक खेल मैदान पर जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य और रंगारंग शुभारंभ किया गया। इस खेल महाकुंभ का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा पारंपरिक रूप से खेल मशाल प्रज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News खो बालक वर्ग में यूएचएस डुमरहर बुजुर्ग, बालिका वर्ग में डीएवी श्रीनगर विजेताप्रतियोगिता का शुभारंभ शुरूआत में हरिमोहरा उच्च विद्यालय की बैंड पार्टी ने अपनी सुरीली और अनुशासित धुनों से मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स के नेतृत्व में एक शानदार परेड निकाली गई। अनुशासन और गौरव के इस अद्भुत प्रदर्शन में बांका...