मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन रविवार सुबह छह बजे सिकंदरपुर स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में होगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों तथा बड़ी संख्या में नागरिक के भाग लेंगे।आयुष मंत्रालय ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' रखा है। इसके माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ, संतुलित और दीर्घायु जीवन का आधार भी है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा बढ़ती उम्र में भी सक्रिय और स्वस्थ रहने में महत्व...