गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम। जिले में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए लंबे समय से खेल सामग्री की कमी बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, 2019 के बाद से नए खेल उपकरण या सामग्री जिला खेल विभाग में नहीं आई है, जिससे कई खेलों में प्रशिक्षण और अभ्यास प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बास्केटबॉल और हॉकी जैसे खेलों में उपकरण पुराने और अपर्याप्त होने के कारण खिलाड़ियों को जरूरी प्रशिक्षण सुविधा उस स्तर पर नहीं मिल पा रही है। विभाग ने अब सभी खेल प्रशिक्षकों से आवश्यक सामग्री की डिमांड मांगी है, जिसे समिति के माध्यम से संकलित कर स्वीकृति के बाद जल्द ही नई खेप उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में जिले में खेलों के स्तर को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ही जिला खेल विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया ...