गुड़गांव, मार्च 2 -- गुरुग्राम। हरियाणा के बजट में खेल क्षेत्र को मिली प्राथमिकता के बीच गुरुग्राम जिले को बड़ी सौगात मिली है। नायब सिंह सैनी द्वारा घोषित प्रावधानों के तहत गुरुग्राम के राजीव गांधी खेल परिसर, दौलताबाद को अपग्रेड कर राज्य का पहला पैरा खेल स्टेडियम विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही गुरुग्राम सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे जिले की खेल संरचना को नई मजबूती मिलेगी। राजीव गांधी खेल परिसर के उन्नयन के बाद यहां पैरा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अत्याधुनिक ट्रैक, विशेष प्रशिक्षण उपकरण और प्रतियोगिताओं के आयोजन की क्षमता विकसित होने से गुरुग्राम राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों का केंद्र बन सकता है। इससे जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों को ब...