लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। फायरबॉल्स मास्टर्स ने मैन ऑफ द मैच जसविंदर सिंह (50) के अर्धशतक व विनोद सिंह (नाबाद 49) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत दर्ज की। चौक स्टेडियम पर खेले गए मैच में फायरबॉल्स मास्टर्स ने सीवीसीएल को नौ रन से शिकस्त दी। फायरबॉल्स मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जसविंदर सिंह ने 39 गेंदों पर छह चौके व एक छक्के से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सीवीसीएल से राकेश जोशी व संजय कुमार को दो-दो विकेट मिले। जवाब में सीवीसीएल लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 159 रन ही बना सका। शशि प्रकाश ने 52 गेंदों पर सात चौके व तीन छक्के से सर्वाधिक नाबाद 89 रन बनाए। फायरबॉल्स मास्टर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.