चाईबासा, नवम्बर 9 -- चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष डीके बनर्जी की अध्यक्षता में रविवार को रविंद्र भवन पार्क में हुई। बैठक में कहां गया है कि झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को समिति के द्वारा नि, शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविंद्र भवन में किया जाएगा। शिविर में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर ,कान और आंख के अलावा विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी। बैठक में कहा गया है कि 16 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जांच शिविर चलेगा। 60 साल के ऊपर के बुजुर्गों से अपील की गई है कि शिविर में आकर जांच कराए और स्वास्थ्य लाभ उठाएं। बैठक में शीतल बागे, मतलूब आलम, रमेश दास,मानस घोष,एम,बिहारी, सूर्यकांत, सुनील साव और सुरसेन टोपनो समेत सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.