बांदा, फरवरी 8 -- बांदा। राइफल क्लब मैदान को लेकर शासन ने बीते अप्रैल माह में ही पार्क व खेल मैदान के स्थान पर व्यवसायिक कर दिया था। अब पार्क की 8,825 वर्ग मीटर भूमि में से आधे में काम्प्लेक्स ही बनेगा। बबेरू से सपा विधायक विशंभर यादव के नियम-51 के तहत मांगी गई सूचना में शासन ने यह जानकारी दी है। वहीं इस मैदान को बचाने के लिए खेल प्रेमियों और राजनेताओं ने धरना दिया था। राइफल क्लब मैदान का उपयोग 90 के दशक से ही खेलकूद गतिविधियों के लिए होता रहा है। मंडल मुख्यालय के एकमात्र खेल मैदान को विकास प्राधिकरण ने निर्धारित 13.35 लाख रुपये जमा कर राइफल क्लब मैदान की 8825 वर्ग मीटर जमीन को अपने नाम फ्रीहोल्ड करा लिया। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा विधायक विशंभर सिंह की सदन से मांगी सूचना का जवाब देते हुए कहा कि नगर पालिका ने इस नजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.