चम्पावत, अप्रैल 16 -- सतीश जोशी, चम्पावत। खेल विभाग विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए कांट्रेक्ट प्रशिक्षक नियुक्त करेगा। विभाग ने हॉकी, बास्केटबॉल, सेपक टापरा और हैंडबाल खेलों के प्रशिक्षण के लिए संविदा प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। इनकी तैनाती स्टेडियम टनकपुर में की जाएगी। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के अनुसार खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए कांट्रेक्ट प्रशिक्षक नियुक्त किए जाने हैं। वर्तमान में टनकपुर स्टेडियम में हॉकी, बास्केटबाल, सेपक टापरा और हैंडबाल खेलों के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया कि तय मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक जिला खेल कार्यालय चम्पावत में आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...