खेल-प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त को स्पोर्ट्स कॉलेज की कमान
लखनऊ, मई 18 -- सिर्फ स्पोर्ट्स कॉलेज पर रहेगा पूर्ण फोकस खेल जगत में जगी नई उम्मीद लखनऊ, संवाददाता। शहर के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद आखिरकार तेज होती दिख रही है। लंबे इंतजार के बाद कॉलेज को ऐसा प्रधानाचार्य मिलने जा रहा है, जिसके पास कॉलेज के अलावा कोई अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं होगी। प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र कुमार यादव को स्पोर्ट्स कॉलेज का नया प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। मौजूदा प्रधानाचार्य डॉ. अतुल सिन्हा ने नियुक्ति की पुष्टि करते हुए बताया कि शासन स्तर से तैनाती की सूचना मिल चुकी है। अभी उनके कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिक तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही जिम्मेदारी संभालेंगे।
कॉलेज का इतिहास वर्ष 1975 में स्थापित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.