लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, संवाददाता। कर्नल एसएन मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल में आयोजित लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप में शुक्रवार को अंडर-9 एवं अंडर-17 वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-9 बालक वर्ग में अग्रार्थ मिश्रा ने चार अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया, जबकि प्रबीर सिंह तीन अंकों के साथ उपविजेता रहे। अंडर-9 बालिका वर्ग में साव्या ने 2.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा निरवाना वर्मा दो अंकों के साथ उपविजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग में गौरांश जायसवाल तीन अंकों के साथ विजेता बने, जबकि लक्ष्य निगम 2.5 अंकों के साथ उपविजेता रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में सान्वी अग्रवाल तीन अंकों के साथ विजेता रही, जबकि शिवांगी दो अंकों के साथ उपविजेता बनी। स्कूल की डायरेक्टर प्रीति शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.