गया, दिसम्बर 23 -- प्रखंड के डुमरावां गांव स्थित खेल मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बांकेबाजार के अंचलाधिकारी विक्रम सिंह ने किया। आयोजन का प्रबंधन एमसीएसआर एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। एमसीएसआर एथलेटिक्स एसोसिएशन के संचालक चंदन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रखंड के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ के अलावा कबड्डी और फुटबॉल जैसे खेल शामिल थे। महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में एमसीएसआर एथलेटिक्स टीम ने जगन्नाथ हाई स्कूल की टीम को पराजित किया। दौड़ प्रतियोगिताओं में महिला वर्ग 400 मीटर में सोनी कुमारी प्रथम, सावित्री कुमारी द्वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.