अल्मोड़ा, जनवरी 5 -- खेल महाकुम्भ विधायक चैंपियनशिप प्रतियोगिता के तहत वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। अंडर 19 में कल्याणपुर, भौनखाल, कुन्हील, स्याल्दे और महग्यारी की टीमों ने भाग लिया। भौनखाल ने कुन्हील को रोचक मुकाबले में 2-1 से हराया। स्याल्दे की टीम ने महग्यारी को 2-0 से पराजित किया। स्याल्दे व भौनखाल के बीच फाइनल होगा। यहां यशपाल बिष्ट, विक्रम रावत, शंकर मुक्चाडी, विशाल लखेडा, भुवन बिष्ट, मनोज पपनोई, तनुज आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.