नोएडा, मार्च 10 -- ग्रेटर नोएडा। मलकपुर स्टेडियम में मंगलवार को कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से दौड़, बैडमिंटन और रस्साकसी जैसी खेल गतिविधियां कराई गई। 100 मीटर दौड़ में अंडर 13 वर्ष वर्ग में शिरीन, मिसबह और अल्फिजा ने जीत हासिल की। 13 से 18 वर्ष वर्ग में अस्मा, आभा और भावना जीतीं। 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में मोनिका, आस्था एवं जानवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...