नोएडा, मई 5 -- ग्रेटर नोएडा। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को खेल प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें छात्र रॉबिन यादव ने पांच ट्रॉफी प्राप्त की। इसके अलावा मुस्कान यादव, ध्रुव कुमार, दिव्यांशु और सौरव यादव ने दो-दो पुरस्कार हासिल किए। खेल प्रतियोगिता के दौरान भाला फेंक, 100 मीटर दौड़, कबड्डी, लंबी कूद जैसा खेल में प्रतिस्पर्धा की गई। कॉलेज प्रचार्य डॉ. अनीता मिश्रा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...