जामताड़ा, जुलाई 18 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि।- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा के कुल सात प्रतिभाशाली छात्र केंद्रीय विद्यालय संगठन, रांची क्षेत्र की ओर से आयोजित क्षेत्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए है। कृतिका टुडू एवं मनीषा कुमारी ने ऐथलेटिक्स में, संजीव मुर्मू, रोहित मरांडी एवं करन मुर्मू ने रोप स्किपिंग में और स्वस्तिक कश्यप एवं आर्य नारायण ने अंडर-17 क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इन छात्रों की इस उपलब्धि के पीछे खेल शिक्षक मंगल मरांडी का कुशल मार्गदर्शन एवं नियमित प्रशिक्षण रहा है, जिनके निर्देशन में इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को निखारा। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने इन सभी विजयी छात्रों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.