गाज़ियाबाद, जनवरी 10 -- गाजियाबाद। लखनऊ में होने वाली पहली खेलो इंडिया ट्रायबल खेल प्रतियोगिता के लिए प्रदेशस्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकरण करा सकते हैं। जिला क्रीडाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 13 जनवरी को ट्रायल आयोजित होंगे। सात खेलों के ट्रायल कराए जाएंगे। इसमें तीरंदाजी का ट्रायल सोनभद्र में होगा। एथलेटिक्स और कुश्ती का ट्रायल मिर्जापुर में होगा। वहीं फुटबाल, हॉकी, तैराकी और भारोत्तोलन का ट्रायल वाराणसी में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.