सिद्धार्थ, नवम्बर 29 -- शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के प्रांगण में शुक्रवार को तहसील स्तरीय दिव्यांग क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें ब्लॉक शोहरतगढ़, बढ़नी व आंशिक ब्लॉक जोगिया, बर्डपुर के दिव्यांग छात्र- छात्राओं ने सौ मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, रस्सा खींच, चित्रकला आदि अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवपति इंटर कालेज प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने किया। बालक वर्ग 100 मी दौड़ प्रतियोगिता में मनजीत प्रथम, शाहीद रजा द्वितीय और विजय तृतीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में कुसुम प्रथम स्थान पूजा द्वितीय और अंबिका तृतीय स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ में शाहीद रजा प्रथम, विजय द्वितीय और कुसुम को तीसरा स्थान हासिल हुआ। इसी तरह जलेबी दौड़ में आकाश प्रथम, अमित द्वितीय और सूरज तृतीय स्थान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.