भदोही, मार्च 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सूबे के अयोध्या में किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया। खो-खो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राथमिक विद्यालय असनांव की टीम को मिला। हॉकी बालक और बालिका में सिल्वर मेडल पूर्व माध्यमिक बालिका को। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीपुर भदोही 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में, कंपोजिट विद्यालय भूलईपुर को सिल्वर मेडल सौ मीटर दौड़ में मिला। ब्रांच मेडल फुटबॉल बालिका वर्ग में सिल्वर मेडल खेमईपुर को कुल मिलाकर टोटल चार सिल्वर एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेटल प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता आज यानि बुधवार तक चलेगी। इस मौके पर मनोज कुमार उपाध्याय जिला व्यायाम शिक्षक, समरजीत यादव, मुकेश सिंह, उर्मिला, राजकमल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.