देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। हिमालयन इंस्टीटयूट ऑफ टैक्नोलॉजी में आयोजित चार दिवसीय स्पोर्ट्स वीक शनिवार को संपन्न हुआ। पहले दिन क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में बीएचएम टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीसीए टीम को हराकर विजय प्राप्त की। दूसरे दिन कॉलेज परिसर में फन एक्टिविटीज के अंतर्गत गर्ल्स क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में बीबीए की छात्राओं ने बीएससी आईटी की टीम को पराजित कर जीत हासिल की। तीसरे दिन फुटबॉल मैच खेला गया। जिसमें बीबीए टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बीसीए को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। चौथे दिन आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बीकॉम टीम ने बीबीए को पराजित कर जीत दर्ज की। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ अर्चना जसोला विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन ...